लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री जयनारायण मिश्र पीजी कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ समिति की ओर से शुक्रवार को महिला आरक्षण अधिनियम 2023 विषयक हस्ताक्षर अभियान आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला ने कहा कि नारी सशक्तिकरण किसी भी राष्ट्र के विकास का आधार है और यह अधिनियम इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। संचालन महिला प्रकोष्ठ समिति की संयोजिका प्रो. निहारिका वर्मा ने किया। आईक्यूएसी की संयोजिका प्रो. भारती पांडेय ने कहा कि इससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित होगी और समाज में समानता को बढ़ावा मिलेगा। संस्कृत विभाग प्रभारी प्रो. नमिता निगम, प्रो. अलका शर्मा, प्रो. शमामा मिर्ज़ा, प्रो. बन्दना सिंह, डॉ. ममता दीक्षित, डॉ. नीता चक्रवर्ती, डॉ. अनुरंजिता आदि ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक भारत के लोकतांत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.