कन्नौज, अप्रैल 17 -- नगर के वीरेंद्र पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। नाटक के माध्यम से छात्रों ने बाल विवाह, शिक्षा से वंचित करना, घरेलू हिंसा और लैंगिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दों को जीवंत ढंग से मंचित किया। बच्चों के सशक्त अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया और उन्हें इस विषय पर सोचने के लिए प्रेरित किया। प्रस्तुति में यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को समान अवसर और अधिकार मिलें तो वह हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते ...