एटा, अप्रैल 20 -- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय महिला महाविद्यालय भरापुरा में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल प्रभारी डॉ. दीपांकर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है, विशेषकर महिलाओं के लिए। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. अनुपम सिंह के निर्देशन में हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना रहा। डॉ. दीपांकर सिंह, डॉ. अभिनव द्विवेदी, श्री मनमोहन सिंह, आकाश, अनुराग, संजू शर्मा तथा अभिषेक का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...