बुलंदशहर, जनवरी 9 -- छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा ग्राम मिर्जापुर में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई। उप प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चौपाल पर आयोजित सभा में उप प्रबंधक ने कहा कि एक शिक्षित बेटी सौ बेटों से बेहतर है, क्योंकि वह दो घरों और पूरे समाज को संस्कारित करती है। प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खिलाड़ी पीवी सिंधु का उदाहरण देते हुए बेटियों को गौरव बताया। स्वयंसेविका छवि ने रानी लक्ष्मीबाई व अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में कार्यक्रम अधिकारी सुबीन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...