बलरामपुर, अप्रैल 16 -- उतरौला, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत गुरुवार को नगर में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बेटियों व महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। रैली की शुरुआत श्री दुःख हरण नाथ मंदिर राजगद्दी से हुई। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा पदाधिकारियों व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिससे आमजन तक अभियान का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचा। इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान" जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला...