नारी सशक्तिकरण का अपमान, चौकी इंचार्ज पर महिला से अभद्रता का आरोप
अयोध्या, मई 15 -- कुमारगंज,संवाददाता। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडासा गांव में एक महिला ने अपने पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ आवाज उठाई तो आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत अयोध्या के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर को लिखित रूप में दी है। जिसमें चौकी इंचार्ज बृजेंद्र नाथ मिश्रा पर गाली-गलौज, धमकी और डांट-डपट कर भगाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता महिला पिंकी पत्नी रामू कौशल ने एसएसपी को सौंपी शिकायत में बताया कि उनके पैतृक संपत्ति पर विपक्षी अमन पुत्र देवीप्रसाद अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं। उक्त जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जब महिला ने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए डायल-112 पर फोन किया, तो पुलिस ने उन्हें चौकी पर आने को कहा। आरोप है कि चौकी पहुंचने पर इंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.