मेरठ, अक्टूबर 12 -- मेरठ। सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स में शनिवार को अतुल्य भारत विषय पर कला रंगोली और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मेरठ सदर थाना की क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला रहीं। प्रधानाचार्य अर्श के विलफ्रेड ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कला और विज्ञान की प्रदर्शनी में एक और जहां पेपर क्राफ्ट पुनर्चक्रण कला और प्राकृतिक सामग्री से बनी सजावटी की गई, वहीं छात्राओं ने मॉडल और पेंटिंग भी दर्शायी। प्रसिद्ध स्मारकों, मानचित्र, नारी सशक्तिकरण और लोक संस्कृति की रंगोली भी बनाई गई। जूनियर वर्ग में अंबर हाउस ने प्रथम व इंडिगो हाउस ने द्वितीय, सीनियर वर्ग में क्रिम्सन हाउस ने प्रथम और एमेरल्ड हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...