पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्य नारी सम्मान में सड़कों पर उतर आई। पदयात्रा कलाभवन से आरएन शाह चौक तक निकाली गई, जो पूरे शहर में नारी सम्मान के समर्थन में एक सशक्त जन आवाज बनकर उभरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सीमा झा उपस्थित रहीं। इसके साथ ही वरिष्ठ नेत्री तारा साह, इंदु सिंह, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री भाजपा मीनाक्षी सिन्हा, महिला मोर्चा महामंत्री सह कार्यक्रम सह संयोजक नीतू सिंह, उपाध्यक्ष आरती जायसवाल, ललिता गुप्ता, सोनिका पाहुजा, आरती झा, मीडिया प्रभारी पिंकी सिन्हा, सदस्य रेणु देवी, रूबी सेठिया, विंध्यवासिनी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- भाजपा कैंट इकाई ने फूंका विपक्षी सांसदों का प...