कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को भी जनपद में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और हेल्पलाइन नंबर बताया गया।थाना करारी, महेवाघाट, महिला थाना, मोहब्बतपुर पइंसा, चरवा, कोखराज एवं कड़ाधाम क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...