बहराइच, मई 30 -- बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों भखरौली, कनपुरवा, भखरौली मुंगेशपुर, उमरी में नारी संघ के तत्वावधान विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर नारी संघ की अपराजिता सामाजिक समिति की टीम को आमंत्रित किया गया। ताकि महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा सके। अपराजिता संस्था की सचिव किरण बैस ने बताया कि माहवारी महिलाओं के जीवन की एक प्राकृतिक और सामान्य जैविक प्रक्रिया है। जिसे लेकर समाज में आज भी अनेक भ्रांतियां, गलत धारणाए और झिझक देखने को मिलती हैं। यह भी पढ़ें- नारी संघ परिवार ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम इन भ्रांतियों को दूर करना बहुत जरूर...