अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर विकास खंड में जन शिक्षण केन्द्र द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत छह नई ग्राम पंचायतों में चयनित 30 नारी संघ की लीडरों का महिला संरक्षण कानून एवं प्रावधानों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करती हुई संस्था सचिव पुष्पा पाल ने घरेलू हिंसा महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा प्रदान करता है तथा घर के भीतर सम्मान और हिंसा मुक्त जीवन जीने के अधिकार को मजबत करता है।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के स्वरूप प्रशिक्षण में घरेलू हिंसा के विभिन्न स्वरूपों शारीरिक हिंसा, मौखिक एवं भावनात्मक हिंसा, आर्थिक दुर्व्यवहार तथा लैगिंक हिंस पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण क...