हापुड़, अप्रैल 11 -- सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर भाजपाइयों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान 50 स्कूली छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले 19वीं सदी में जातिवाद,रूढ़िवादी प्रथाओं के खिलाफ निर्भिक होकर लड़ाई लड़ी। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक समानता का मुख्य हथियार माना और नारी शक्ति के लिए अभूतपूर्व योगदान देते हुए अपने पति के साथ बालिकाओं के लिए पहला स्कूल खोला था। 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना कर समाजिक समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि महात्मा ज्योतिबाफूले के विचा...