नारी शक्ति सम्मान समारोह में गूंजा रामायण ज्ञान का संदेश
मेरठ, जून 28 -- श्री आदित्य ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा रविवार को आयोजित 'नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं चतुर्थ मासिक रामायण ज्ञान उत्सव' श्रद्धा, संस्कार और प्रतिभा का प्रेरणादायी संगम बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रामायण ज्ञान प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम, श्रुति ने द्वितीय तथा मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक ज्ञान से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेशचंद कौशिक, रमेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.