कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से भारतीय लोकतंत्र के नए युग का आरंभ होगा। लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी महिलाओं का दखल होगा। नीति निर्माण से लेकर अन्य जरूरी फैसलों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि होगी। देश तेजी से विकास करेगा। यह बात सीए नीतू सिंह ने कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास की जमकर सराहना की। साथ ही, सभी महिलाओं से इस अधिनियम के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराने की भी अपील की। सिविल लाइंस स्थित लिटिल शेफ होटल में प्रेसवार्ता करते हुए सीए नीतू सिंह ने अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के साथ इस अधिनियम की प्रशंसा की और इसको लेकर मंथन किया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक : मोदी उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के गुणात्मक ...