गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम सभागार में सोमवार को आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक बताया और इसे नारी शक्ति को समर्पित बताया। सोमवार की सुबह 11 बजे अपर नगर आयु्क्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हुई है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, वहीं मुद्रा...