मथुरा, अप्रैल 21 -- अरिहंत स्कूल के सभागार में शुक्रवार को छाता विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। इसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक कर सशक्त बनाना रहा। शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का स्वागत किया। मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त कर इसे ऐतिहासिक पहल बताया। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का सशक्त माध्यम बनेगा, जिससे समाज में महिलाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.