गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले इस सम्मलेन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के माध्यम से सीएम योगी जहां एक ओर सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, वहीं, दूसरी ओर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को कठघरे में खड़ा करेंगे।विधायी प्रतिनिधित्व में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को लेकर गत दिनों संसद में दिखे विपक्ष के रवैये पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार आक्रामक हैं। महिला आरक्षण के मुद्दे पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों को बुधवार को भी घेरेंगे। यह भी पढ़ें- महिला बिल पर रार, सड़क पर उत...