मुंगेर, अप्रैल 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा 'नारी शक्ति वंदन योजना' को अमलीजामा पहनाए जाने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निशा शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।​ इस अवसर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ब्यूटी विश्वास ने कहा कि यह योजना महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार मिल रहा है, जिससे देश के विकास में उनकी भागीदारी और सुदृढ़ होगी।​ यह भी पढ़ें- मुंगेर : नारी शक्ति वंदन योजना का स्वागत, उम...