गाजीपुर, अप्रैल 26 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उचौरी बाजार में रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के लोकसभा में पारित न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला एकत्रित हुए और बिल का समर्थन करते हुए इसके विरोधियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी की मांग को बुलंद किया। महिला मोर्चा कि पदाधिकारियों ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम था, लेकिन इसके पारित न होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास न होने पर प्रदर्शन उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन महिलाओं के भीतर पनपे आक्रोश को व्यक्त करने और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य स...