गुमला, अप्रैल 30 -- गुमला, संवाददाता । जिला मुख्यालय से सटे डुमरडीह स्थित पार्टी कार्यालय में गुरूवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गौरी किंडो की अध्यक्षता में जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी रेणु तिर्की ने कहा कि कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में गिराकर विपक्ष ने महिलाओं के प्रति अपनी सोच उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होता। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए गौरी किंडो ने कहा कि नारी शक्ति के स्वाभिमान और सम्मान के साथ विपक्ष ने धोखा किया है। यह भी पढ़ें- भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन जिला मंत्री व वार्ड पार्षद शैल मिश्रा ने...