लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- 'नारी शक्ति वंदन' के तहत ब्लाक सभागार में एक कार्यक्रम हुआ। इसके बाद निकली जागरूकता रैली में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि नारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में बराबरी की भागीदारी दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस कानून की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना जरूरी है। विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि समाज का संकल्प होना चाहिए। इस अधिनियम से पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं को हर स्तर पर सम्मान और अवसर देने पर जोर दिया। इसके बाद निकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.