संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा सीडीपीओ कार्यालय व जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां पर महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा व अधिकारों के प्रति सजग, सचेत व सक्रिय कदम के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरुक किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान महिला विभूतियों के जीवन स्तर पर आधारित लघु नाटिका, लोकगीत, लोकनृत्य मानव श्रृंखला, रंगोली व जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में मेंहदावल के आगनबाड़ी केन्द्र कौलपुर पर लघु नाटिका, तुलसीपुर में लोकनृत्य, हैंसर परियोजना कार्यालय पर रंगोली सहित मानव श्रृंखला, बघौली के आगनबाड़ी केन्द्र पचेठी और सिहटीकर सहित जनपद के सभी आगनबा...