अयोध्या, अप्रैल 14 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय की छात्राओं को जेंडर सेंसिटिविटी एवं समानता के अधिकार के विषय में जागरूक किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के तत्वाधान में तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष एक्ट का सही तरह से प्रचार- प्रसार एवं लागू करने की दिशा में यह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को नारी शक्ति वंदन के विषय में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा रचित शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय-कॉलेजों में बनेंगी महिला शक्ति दीवार डॉ. भानु प्रताप, अधिष्ठात...