मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मीरापुर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सहभागिता की।ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक मिथलेश पाल के निर्देशन में संयोजिका सुप्रिया पाल एवं सह-संयोजक डॉ. मनोज कुमार के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने इसे देश की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. तारिणी तनेजा ने महिलाओं को दैनिक जीवन की समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वं...