जौनपुर, अप्रैल 17 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के शिवाजी नगर स्थित एक मैरिज हॉल में नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। बिल से संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश के बड़े फैसलों में उनकी सीधी भूमिका होगी। सोनी जायसवाल ने कहा कि सरकार नें महिलाओं के हित में लगातार सकारात्मक कदम उठाए हैं। महिला आरक्षण बिल इसका एक उदाहरण है। वहीं जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.