सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश जारी किए हैं। 16 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन सभी परिषदीय विद्यालयों में 70 फीसदी से अधिक उपस्थिति वाली छात्राओं की माताओं-पिताओं को सम्मानित किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं एवं महिला अध्यापकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा विकासखंड स्तर पर महिला वंदन के दृष्टिगत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 अप्रैल को आत्मरक्षा प्रदर्शन, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।...