हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत वृहद हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। प्रो. शर्मा ने प्रथम हस्ताक्षर कर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने इस मुहिम को जनांदोलन बनाने का आह्वान करते हुए आगामी नुक्कड़ नाटक और रैलियों की कार्ययोजना साझा की। राजनीति शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. बीना जोशी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देगा। कार्यक्रम में समस्त महिला प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने सामूहिक हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज की और अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- मानव श्रृंखला बना नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया यह भी पढ़ें- ना...