चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष गीता बालमुचू ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि अब इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे महिलाएं न केवल राजनीति में आगे आएंगी, बल्कि अपने अधिकारों और समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रख सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं आगे बढ़कर राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करें। मौके पर रूपा सिंह दास सुमी लागुरी, अनिता दास, रीना कर, सुप्रिया दास, राकेश पोद्दार व पंकज टोप्पो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.