आगरा, अप्रैल 17 -- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जोर-शोर से अभियान चला रही थी। कहीं पर स्कूटी जुलूस को कहीं पर गोष्ठी। महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम हो रहे थे। मगर, शुक्रवार को लोकसभा में यह बिला पास नहीं हो पाया। बिल गिरने से भाजपा में मायूसी छा गई। पीएमश्री विद्यालय में हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमसकीट में शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव सकतपुर स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी शक्ति वंदन के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- भाजपाईयों ने शक्ति वंदन पदयात्रा निकाल किया जागरूक इस दौरान शिक्षा मित्र बविता कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता राजपूत, ललिता देवी, चे...