महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामरेखा राय गंगा राय महिला महाविद्यालय महराजगंज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एनएसएस की रानी लक्ष्मीबाई एवं रानी अहिल्याबाई इकाई की स्वयंसेविकाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। मानव श्रृंखला बनाने के बाद महाविद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को देश के नीति निर्धारण में महिलाओं की बढ़ती भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस अधिनियम के आने से समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र गौड़ ने कहा कि इस अधिनियम में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित हो जाएगी। यह भी पढ़ें- मानव शृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश इससे देश की राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रि...