बिजनौर, अप्रैल 29 -- नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय एवं रमा जैन कन्या महा विद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं के लाभ और महिला सशक्तिकरण के महत्व की जानकारी दी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में साहू जैन महाविद्यालय एवं रमा जैन कन्या महा विद्यालय में भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लीना सिंघल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मोनिका शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरभि चौधरी, मनीष सैनी, इंदु राजपूत, गीता राज, सुखविंदर, शशि बाला सिंह, गायत्री निराला, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. भावना, डॉ. अंशुल अग्रवाल, लोकेश सैनी, क...