आजमगढ़, अप्रैल 18 -- आजमगढ़। शुक्रवार को नेहरू हाल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषयक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की प्रभावी एवं प्रतिष्ठित महिलाओं, प्रसिद्ध चिकित्सक, शिक्षाविद्, साहित्यकार, महिला अधिकारियों की उपस्थिति रही। चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना द्विवेदी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संसद व विधान सभाओं में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ाकर समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर बल मिलेगा। डीएवी पीजी कालेज की हिंदी की प्रोफेसर डॉ. गीता सिंह ने कहा कि इस अधिनियम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। समाजसेवी विभा बरनवाल, डॉ. ऋतंभरा, नारी शक्ति संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी, चिकित्सक डॉ. नेहा, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुमन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.