गाजीपुर, अप्रैल 18 -- गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन कानून से उत्साहित महिलाओं ने शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा और सराहना की। जिला पंचायत हाल में महिला नेता साधना राय की अध्यक्षता में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि यह देश की आधी आबादी के सम्मान , अधिकार व सशक्तिकरण के लिए देश की सरकार द्वारा उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून सिर्फ राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए नहीं बल्कि यह महिलाओं के नागरिक अधिकार की सुरक्षा, उनके सामाजिक और आर्थिक मजबूती के साथ ही मानसिक रूप से सबल करने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने ...