चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने रविवार को चक्रधरपुर मोदी आहार कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को देश के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया। कहा कि भारत सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और सशक्त भविष्य का प्रतीक है। कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश का विकास अधिक संतुलित, समावेशी और टिकाऊ बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत में अब 'नारी शक्ति केवल एक विचार नहीं रही, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में निर्णायक भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजन...