सोनभद्र, अप्रैल 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान महिला आरक्षण कानून के प्रावधानों, उद्देश्य और प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. दीप्ती सिंह ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कानून है। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और नीति निर्माण में उनकी सक्रिय व निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को मिलेगा सशक...