लातेहार, अप्रैल 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अधिनियम के तहत संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी को मजबूती मिलेगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका सुनिश्चित होगी। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार: कामेश्वर ...