लातेहार, अप्रैल 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि सशक्त महिला, सशक्त समाज की दिशा में यह अधिनियम ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 सितंबर 2023 में पारित एक संवैधानिक संशोधन है, जो लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करता है। कहा कि पिछले वर्षों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. 72% घर महिलाओं के नाम, मुद्रा योजना के 69% लाभार्थी महिलाएं, स्टैंड अप इंडिया के 84% लाभार्थी महिलाएं हैं. पंचायतों में 46% महिला प्रतिनिधित्व है और अब यह अधिनियम प्रतिनिधित्व को और मजबूत करेगा। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.