पटना, अप्रैल 15 -- गंगा देवी महिला महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर परिचर्चा आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी ने की। उद्घाटन करते हुए राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नारी सशक्तीकरण और राजनीति में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम है। यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदार बनाएगा। विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. वंदना ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा सामाजिक न्याय को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह अधिनियम मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने किया सहभाग कॉलेज की बर्सर एवं दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रचना जायसवाल ने ...