कन्नौज, अप्रैल 16 -- महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय परिसर में जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और भागीदारी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति दीवार तैयार की गई, जिसमें छात्राओं ने महिला अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस महत्वपूर्ण विषय से जोडऩे का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया तथा नगर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्...