संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत यह प्रतीकात्मक पहल न केवल जागरूकता का माध्यम बनी, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका और महत्व को भी रेखांकित करती नजर आई।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता आधी आबादी, अर्थात महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालय में ...