चंदौली, अप्रैल 13 -- चंदौली, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कानून बनकर उभरा है। यह केवल एक विधायी पहल नहीं। बल्कि सदियों से प्रतीक्षित सामाजिक न्याय की वह सशक्त प्रतिज्ञा है । यह बातें राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्षों से संसद और विधानसभाओं में अपनी भागीदारी के लिए प्रतीक्षारत भारत की बेटियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। यह अधिनियम उन्हें वह राजनीतिक अधिकार और अवसर प्रदान करता है। जहां वह स्वयं अपने भविष्य के साथ राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम : निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी : रहाटकर कहा कि देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की ...