आगरा, अप्रैल 17 -- भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को कासगंज विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत कम्युनिटी हॉल नदारई गेट से सोरों गेट तक पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सांत्वना पाराशर, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, राजवीर भल्ला, कृष्णकांत, आकाशदीप रानू, शरद गुप्ता, सविता गुप्ता, किरन सोलंकी, प्रीती यादव, स्नेहलता शर्मा, विजय लक्ष्मी, प्रियंका पुंढीर, अनुरोध प्रताप, डा. बीडी राना, मीडिया प्रभारी डा. मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।हस्ताक्षर यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम...