मेरठ, अप्रैल 28 -- मेयर हरिकांत अहलूवालिया की अध्यक्षता में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सर्वसम्मति से सपा, कांग्रेस समेत आईएनडीआईए गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। बैठक में सपा, कांग्रेस, एआईएमआईएम, मुस्लिम लीग आदि का एक भी पार्षद मौजूद नहीं रहा। विशेष बोर्ड बैठक में वंदे मातरम से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। मेयर की अनुमति से अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने कार्यवाही शुरू की। उसके बाद सांसद अरुण गोविल ने आईएनडीआईए गठबंधन और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। सांसद ने कहा कि विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस की नीतियों एवं बयानों ने देश की नारी शक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्...