औरैया, अप्रैल 22 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिला पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की और विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा के दौरान नगर में उत्साह और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने नारी सम्मान और अधिकारों को लेकर नारेबाजी करते हुए स्पष्ट किया कि नारी शक्ति के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले फूंककर विरोध जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, पुतला फ...