आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बुधवार को जिला उपाध्यक्ष विभा बरनवाल के संयोजन में कुंवर सिंह उद्यान से पदयात्रा और स्कूटी रैली निकाली। दीवार पर सामूहिक हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्साहित महिलाओं ने सशक्त नारी सशक्त भारत का पोस्टर लेकर कुंवर सिंह उद्यान से कलक्ट्रेट चौराहा अग्रसेन चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान तक पदयात्रा निकाली। उसके बाद स्कूटी रैली को कुंवर सिंह उद्यान से जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अग्रसेन चौराहा, पंडित दीनदयाल चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहा, शारदा चौराहा, त्रिमूर्ति चौराहा, रैदौपुर गांधी तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर बाबू विश्राम राय की प्...