कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने नगर में जोरदार रैली निकालकर जन जागरण किया। विकास खंड कार्यालय में एकत्र हुई महिलाओं की रैली को विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल महिलाएं उत्साह से नारे लगा रही थीं। रैली का समापन तिरंगा तिराहे पर हुआ। यहां विधायक अर्चना पांडेय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा आज का यह दिन भारतीय नारी के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करेगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली यह कानून केवल सीटें नहीं, बल्...