बिजनौर, मई 1 -- चांदपुर। चांदपुर में स्थित शकुंतला डिग्री कॉलेज में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सरकार की नीतियों और महिलाओं से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और योजनाओं के प्रति उत्सुकता दिखाई। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली पद यात्रा कार्यक्रम में भाजपा पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.