शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार के तहत उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को एकत्रित कर अधिनियम के समर्थन में जागरूक किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या रूपांशु माला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं को अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी और समर्थन हेतु दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करने का आह्वान किया, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।हिंदी यह भी पढ़ें- कॉलेज में चला नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान विभाग की प्रोफे...