प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से सोमवार को तिलक भवन में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के कार्यान्वयन की आवश्यकता' विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना और विधायी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण के व्यावहारिक पहलुओं पर विमर्श करना रहा। डॉ. गुरपिंदर कुमार ने स्वागत भाषण में समावेशी शासन और महिलाओं की समान भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।निदेशक प्रो. जया कपूर ने भारतीय राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के ऐतिहासिक विकास और संरचनात्मक बाधाओं पर प्रकाश डाला। प्रो. इंद्राणी मुखर्जी ने लैंगिक न्याय, संस्थागत जवाबदेही और कानूनी सुरक्षा उपायों को अधिनियम से जोड़ा। यह भी पढ़ें- मील का पत्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.