चतरा, अप्रैल 30 -- चतरा, संवाददाता। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के नेता बृज किशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित आवश्यक संशोधनों के पारित न हो पाने पर गहरा क्षोभ और आक्रोश व्यक्त किया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने संसद में विपक्षी दलों द्वारा अपनाए गए रुख को महिला विरोधी और लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बृज किशोर तिवारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की माताओं, बहनों और बेटियों को संसद व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया था। यह भी पढ़ें- विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया उन्होंने कहा कि यह कानून भारत के समावेशी लोकतंत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होता। लेकिन जब देश की आधी आबादी क...